Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खुशखबरी! रेलवे में खाली हैं 3 लाख से ज्यादा पद, भर्ती की प्रक्रिया जारी

हमें फॉलो करें खुशखबरी! रेलवे में खाली हैं 3 लाख से ज्यादा पद, भर्ती की प्रक्रिया जारी
, शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019 (16:19 IST)
नई दिल्ली। रेलवे में तीन लाख से अधिक पद रिक्त हैं जिनमें से 2.94 लाख रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि रेलवे में स्वीकृत पदों की संख्या 15,24,127 है, जिनमें से 12,17,900 पद भरे हुए हैं और 3,06,227 पद रिक्त हैं। गोयल ने बताया कि 2.94 लाख रिक्तियों के लिए सात रोजगार अधिसूचनाएं जारी की गई हैं और चार रोजगार अधिसूचनाओं के लिए भर्ती प्रकिया पूरी की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि जोनों और मंडलों में 90 हजार 890 व्यक्तियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है या जल्द ही करेंगे। गोयल ने इस वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले शेष 62 हजार 928 व्यक्तियों द्वारा कार्यभर ग्रहण किए जाने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि अन्य तीन अधिसूचनाओं के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
webdunia
रेल मंत्री के अनुसार, राजपत्रित पदों के लिए संघ लोक सेवा आयोग को 601 रिक्तियों के मांगपत्र भेजे गए हैं जिनमें डॉक्टरों के 200 पद शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि 2019-20 में सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों की संख्या करीब 47,000 और 2020-21 में सेवानिवृ

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सदी की 5 दलित लेखिकाएं जिन्‍होंने अपनी कहानी दुनिया को सुनाई