Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Live Updates : मोदी सरकार ने वापस लिए तीनों कृषि कानून, किसान खुश, क्या बोले सियासी दिग्गज...

हमें फॉलो करें Live Updates : मोदी सरकार ने वापस लिए तीनों कृषि कानून, किसान खुश, क्या बोले सियासी दिग्गज...
, शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (13:10 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्‍ट्र के नाम संबोधन में कृषि कानून वापस लेने का ऐलान कर दिया। पल पल की जानकारी...


01:09 PM, 19th Nov
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद शुक्रवार को कहा कि चुनाव में आसन्न हार को देखते हुए प्रधानमंत्री को सच्चाई समझ आने लगी है, लेकिन उनकी नीयत एवं बदलते रुख पर विश्वास करना मुश्किल है।
-हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के फैसले को प्रधानमंत्री की ओर से प्रदर्शनरत किसानों को दिए गए तोहफे के तौर पर देखा जाना चाहिए।
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की सरकार की घोषणा का शुक्रवार को स्वागत करते हुए कहा कि इनके विरूद्ध प्रदर्शन करते हुए जान गंवाने वाले किसानों की ‘‘शहादत’’ अमर रहेगी।
-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले करीब एक वर्ष से अधिक समय से विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के फैसले को अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत करार दिया।
-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसानों को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अथक संघर्ष करने के लिए बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस ‘‘क्रूरता’’ से व्यवहार किया वे उससे विचलित नहीं हुए।

12:29 PM, 19th Nov
-राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने के सरकार के निर्णय के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद शुक्रवार को कहा कि किसानों की जीत देश की जीत है।
-‘काले’ कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला पंजाब के किसानों द्वारा किए गए लोगों के सबसे लंबे शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत है: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी।

12:19 PM, 19th Nov
webdunia
-देश के करीब 40 किसान संगठनों के प्रतिनिधि समूह संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया।
-किसान संगठन ने कहा कि यदि कृषि कानूनों को औपचारिक तौर पर निरस्त किया जाता है तो यह भारत में किसानों के एक साल लंबे संघर्ष की ऐतिहासिक जीत होगी।

10:21 AM, 19th Nov
-संयुक्त किसान मोर्चा ने किया मोदी सरकार के फैसले का स्वागत।
-गाजीपुर बॉर्डर पर जलेबी बांटकर मनाई जीत की खुशी। 

10:06 AM, 19th Nov
-पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
-बीकेयू उगराहां धड़े के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरु पर्व पर कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला अच्छा कदम है।
-उगराहां ने कहा, सभी किसान संघ एक साथ बैठेंगे और भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों पर निर्णय लेंगे।

09:48 AM, 19th Nov
webdunia
-कृषि कानून वापस लेने के फैसले को विपक्ष ने किसानों की जीत बताया। 
-कांग्रेस ने कहा कि टूट गया अभिमान, जीत गया किसान।

09:23 AM, 19th Nov
-पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को Repeal करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे।
-हमारी सरकार, किसानों के कल्याण के लिए, खासकर छोटे किसानों के कल्याण के लिए, देश के कृषि जगत के हित में, देश के हित में, गांव गरीब के उज्जवल भविष्य के लिए, पूरी सत्य निष्ठा से, किसानों के प्रति समर्पण भाव से, नेक नीयत से ये कानून लेकर आई थी।
-लेकिन इतनी पवित्र बात, पूर्ण रूप से शुद्ध, किसानों के हित की बात, हम अपने प्रयासों के बावजूद कुछ किसानों को समझा नहीं पाए।
कृषि अर्थशास्त्रियों ने, वैज्ञानिकों ने, प्रगतिशील किसानों ने भी उन्हें कृषि कानूनों के महत्व को समझाने का भरपूर प्रयास किया।

09:17 AM, 19th Nov
-मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कृषि कानून वापस लिया।
-भारत में कृषि सुधार की कोशिशों को बड़ा झटका।
-हम किसानों के हित में काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
 

09:13 AM, 19th Nov
webdunia
-किसानों की हालत सुधारने के लिए 3 कृषि कानून लाए गए।
-छोटे किसानों के फायदे के लिए कानून लाए।
-हम कुछ किसानों को नहीं समझा पाए।

09:09 AM, 19th Nov
-पीएम ने कहा कि हमने फसल बीमा योजना को ज्यादा प्रभावी बनाया।
-रिकॉर्ड सरकारी खरीद केंद्र बनाए गए।
-कृषि मंडियों के आधुनिकीकरण के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए।
-22 करोड़ सॉइल हेल्थ कार्ड किसानों को दिए गए।

09:07 AM, 19th Nov
-किसान हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता। 
-मैं किसानों की समस्याएं जानता हूं।
-100 में से 80 किसान छोटे।
-छोटे किसानों के लिए बीज, बचत और बीमा योजना।

09:04 AM, 19th Nov
-पीएम मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की बधाई दी।
-पीएम ने कहा, आज गुरु नानक देव का 552 वां प्रकाश पर्व हैं।
-डेढ़ साल बाद फिर खुला करतारपुर कॉरिडोर।
-सेवा का मार्ग अपनाने से ही जीवन सफल।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिअद प्रमुख बादल बोले, गुरु पर्व पर किसानों की ऐतिहासिक जीत