Publish Date: Sat, 18 Sep 2021 (14:14 IST)
Updated Date: Sat, 18 Sep 2021 (14:19 IST)
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता कोरोनावायरस (Coronavirus) काल में भले ही थोड़ी कम हुई हो, लेकिन वे आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर तो आप सहज ही अनुमान लगा सकते हैं कि वाकई मोदी जी का कोई जोड़ नहीं है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार यानी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। वे 71 साल के हो चुके हैं। इसी कड़ी में भारत ने मोदी जी के जन्मदिन पर 2.5 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाकर नया कीर्तिमान रच दिया।
लेकिन, यहां हम बात कर रहे हैं उनकी लोकप्रियता की। दरअसल, किसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन पर मोदी जी के फोटो के साथ एक सरकारी विज्ञापन लगा हुआ है। अचानक वहां से एक महिला निकलती है और वह झुककर मोदी जी की तस्वीर को चूम लेती है। चुंबन के बाद वह महिला उन्मुक्त अंदाज में कैमरे के तरफ देखकर मुस्कराती है और वहां से निकल जाती है।
महिला के इस अंदाज पर वहां स्टेशन पर मौजूद लोग कुछ टिप्पणियां भी करते हैं, लेकिन महिला बिना किसी की परवाह किए वहां से हंसते हुए निकल जाती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह वीडियो किस स्टेशन का है।
webdunia
Publish Date: Sat, 18 Sep 2021 (14:14 IST)
Updated Date: Sat, 18 Sep 2021 (14:19 IST)