Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

योग का रिकॉर्ड बनाने के लिए आंध्रप्रदेश के लोगों को PM मोदी ने दी बधाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें PM Modi on yoga day

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 22 जून 2025 (18:46 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आंध्रप्रदेश के लोगों की योग को जीवन का हिस्सा बनाने की मुहिम को मजबूती देने के लिए तारीफ की। आंध्रप्रदेश ने विशाखापत्तनम में दुनिया का सबसे बड़ा योग सत्र आयोजित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 21 जून को विशाखापत्तनम के आर.के. बीच पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में युद्धपोतों पर सवार नौसेना कर्मियों सहित लाखों लोगों ने भाग लिया। 
 
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार कि इस कार्यक्रम ने वैश्विक मंच पर स्वास्थ्य और पारंपरिक प्रथाओं के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। लोगों को बधाई देते हुए मोदी ने कहा, "योग लोगों को एक साथ लाता है, फिर से आंध्र प्रदेश के लोगों को बधाई जिन्होंने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की मुहिम को मजबूत किया।"
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "योगांध्र पहल और विशाखापत्तनम में कार्यक्रम, जिसमें मैंने भी भाग लिया, हमेशा कई लोगों को अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रेरित करेगा।"
 
इससे पहले रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने के बाद राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया।
 
गिनीज विश्व रिकॉर्ड ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा आयोजित अब तक के सबसे बड़े योगाभ्यास में 3,00,105 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनपुट भाषा  Edited by : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Iran-Israel War : अमेरिकी हमले पर क्‍या बोले असदुद्दीन ओवैसी, ट्रंप को लेकर पाकिस्‍तान का भी उड़ाया मजाक