Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी ने दी दिवाली की बधाई, कहा- इस त्योहार आपके घर खुशियां और समृद्धि आए

Advertiesment
narendra modi
PM Modi Diwali : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई की। उन्होंने सभी के लिए समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। 
 
दीपावली के मौके पर पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।'
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीपावली की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
 
प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे। जय श्री राम।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हवा में जहर! बिना किसी खास वजह के बदनाम है बेचारी पराली