Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MannKiBaat में PM मोदी ने दी रहस्यमयी मछली की जानकारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prime Minister
, रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (13:32 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को मेघालय में गुफा में पाई जाने वाली एक मछली के बारे में जानकारी दी है। मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि वे मेघालय से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।

हाल ही में जीव वैज्ञानिकों ने मछली की एक ऐसी नई प्रजाति की खोज की है, जो केवल मेघालय में गुफाओं के अंदर पाई जाती है।

माना जा रहा है कि यह मछली गुफाओं में जमीन के अंदर रहने वाले जल-जीवों की प्रजातियों में से सबसे बड़ी है। यह मछली ऐसी गहरी और अंधेरी गुफा में रहती है, जहां रोशनी भी शायद ही पहुंच पाती है।
webdunia

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक भी इस बात से आश्चर्यचकित हैं कि इतनी बड़ी मछली इतनी गहरी गुफाओं में कैसे जीवित रहती है? यह एक सुखद बात है कि हमारा भारत और विशेष तौर पर मेघालय एक दुर्लभ प्रजाति का घर है।

यह भारत की जैव-विविधता को एक नया आयाम देने वाला है। हमारे आसपास ऐसे बहुत सारे अजूबे हैं, जिनका अब तक पता नहीं लगाया जा सका है। इन अजूबों का पता लगाने के लिए खोजी जुनून जरूरी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी बोले- कल हमारे साथ होंगे ट्रंप, कांग्रेस ने पूछा- क्या उठाएंगे एच-1बी वीजा-जीएसपी दर्जे की बहाली का मुद्दा?