Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने कही यह बड़ी बात

Advertiesment
हमें फॉलो करें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने कही यह बड़ी बात
, सोमवार, 8 मार्च 2021 (10:28 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी तमाम उपलब्धियों पर गर्व है।
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।
प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने संबोधनों में जिक्र करते हैं कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के केंद्र में महिलाएं हैं। इस संदर्भ में वह रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाये जाने की योजनाओं का उल्लेख करते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम बंगाल में नहीं थम रही सियासी हिंसा, भाजपा नेता पर चलाई गोली