Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी ने बताया, क्यों संकटों से जूझ रही है दुनिया?

हमें फॉलो करें modi
, शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (12:48 IST)
PM Modi on P20 Summit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पी20 सम्मेलन में कहा कि यह दुनिया भर की विभिन्न संसदीय परंपराओं का एक अनूठा संगम है। उन्होंने कहा कि संघर्ष की वजह से दुनिया संकटों से जूझ रही, यह किसी के हित में नहीं। जानिए मोदी के भाषण की 10 खास बातें...
 
  • आज दुनिया जो संघर्ष और टकराव का सामना कर रही है, उनसे किसी को कोई लाभ नहीं होगा।
  • बंटी हुई दुनिया मानवता के समक्ष मौजूद चुनौतियों का कोई समाधान नहीं तलाश सकती।
  • यह शांति और भाईचारे का समय है। साथ आगे बढ़ने का समय है। यह सबके विकास और कल्याण का समय है।
  • हमें वैश्विक तौर पर एक दूसरे पर भरोसा करने के रास्ते में आने वाली बाधाओं को भी दूर करना होगा।
  • करीब 20 साल पहले आतंकवादियों ने हमारी संसद को निशाना बनाया था। उस समय संसद का सत्र चल रहा था और आतंकवादियों की मंशा सांसदों को बंदी और उनको खत्म करने की थी।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया अब यह अहसास कर रही है कि आतंकवाद कितनी बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा आतंकवाद मानवता के खिलाफ है।
  • हमारे पास बहस, विचार-विमर्श की हजारों वर्षों की विरासत है, हमारे 5,000 वर्ष से भी पुराने कुछ ग्रंथों में ऐसी प्रणालियों का जिक्र है।
  • अगले वर्ष भारत में होने वाले आम चुनाव में 100 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मैं अगले वर्ष आम चुनाव का साक्षी बनने के लिए पी20 के सभी प्रतिनिधियों को भारत आने का आमंत्रण देता हूं।
  • 21वीं सदी में भारत की जीवंतता, विविधता में एकता हमारी बहुत बड़ी ताकत है।
  • जी20 की अध्यक्षता ने पूरे वर्ष भारत में उल्लेखनीय गतिविधियां सुनिश्चित कीं, चंद्रमा की सतह पर उतरने में भारत को मिली सफलता ने जश्न को और बढ़ा दिया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेजोड़ दोस्ती: बंदर का अनोखा प्रेम