Publish Date: Sun, 29 Apr 2018 (11:19 IST)
Updated Date: Sun, 29 Apr 2018 (11:21 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा...
जल संरक्षण : पानी को लेकर हमारी भी जिम्मेदारी। मंदिरों के अंदर पानी बचाने के उपाय देखने को मिलते हैं। पानी के कुएं जल मंदिर की तरह हैं। जल प्रबंधन पर औसत 32 करोड़ रुपए खर्च हुए।
स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप : समाज में बदलाव के लिए स्वच्छ भारत इंटर्नशिप की शुरुआत हो रही है। तीन चार मंत्रालय मिलकर यह इंटर्नशिप शुरू कर रहे हैं। सफलतापूवर्क इंटर्नशिप करने पर यूजीसी से 2 क्रेडिट पाइंट मिलेंगे।
योग : उन्होंने कहा कि विश्व योग दिवस के लिए अभी से शुरुआत करें। फिट इंडिया अभियान में योग का बड़ा योगदार। योग को दुनिया भर में सम्मान मिला। इससे फायदे हो रहे हैं।
फिट इंडिया : मैनें लोगों से कहा था कि फिट इंडिया से जुड़िए, स्वस्थ रहिए। फिट इंडिया से लोग उत्साह से जुड़ रहे हैं। लोगों ने फिट रहने के मंत्र शेयर किए। अक्षय कुमार ने भी फिट रहने के लिए वीडियो शेयर किया। इस अभियान में योग का विशेष योगदान है।
कॉमनवेल्थ में भारत : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। शूटिंग, रेसलिंग, वेटलिफ्टिंग टेबल टेनिस में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत के लिए अत्यंत गौरव का पल। भारत ने प्रतियोगिता में 26 गोल्ड समेत 66 पदक जीते। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में सभी रेस्लर्स में पदक जीते। भारत को सबसे ज्यादा पदक शूटिंग में मिले। अधिकतर पदक महिलाओं ने जीते।