Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

4 महीने बाद पीएम मोदी ने की मन की बात, जानिए क्या बोले...

हमें फॉलो करें narendra modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 30 जून 2024 (12:59 IST)
PM Modi Mann ki baat : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 माह बाद एक बार फिर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में उन्होंने चुनाव, एक पेड़ मां के नाम अभियान, संस्कृत, योग और पेरिस ओलंपिक समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की। ALSO READ: मन की बात में मां पर क्या बोले पीएम मोदी, एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील
 
लोकसभा चुनाव पर क्या बोले मोदी : आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 111वीं कड़ी में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव करार देते हुए रविवार को कहा कि इसमें 65 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया है। 
 
उन्होंने कहा कि मैं आज देशवासियों को इस बात के लिए धन्यवाद भी देता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया है। साल 2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने मत डाले हैं।
 
मां के नाम पेड़ लगाने की अपील : उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर इस साल आरंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख किया और कहा कि इसके तहत पेड़ लगाने का अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि हर कोई अपनी मां के लिए पेड़ लगा रहा है। चाहे वह अमीर हो या गरीब, चाहे वह कामकाजी महिलाएं हों या घरेलू। इस अभियान ने मां के प्रति स्नेह जताने का समान अवसर दिया है। मां के नाम पेड़ लगाने के अभियान से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही, साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी।
 
सिदो कान्हू को किया याद : प्रधानमंत्री ने 30 जून को मनाये जाने वाले ‘हूल दिवस’ पर देशवासियों को बधाई दी और कहा देश के आदिवासी भाई-बहन इसे धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों सिदो-कान्हू को याद करते हुए कहा कि इनका बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। उन्होंने इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित संथाली भाषा में एक गीत के कुछ अंश की रिकॉर्डिंग भी लोगों को सुनाई।
 
पेरिस ओलंपिक में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील : प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान पेरिस ओलंपिक का भी जिक्र किया और उम्मीद जताई की भारतीय खिलाड़ी इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने लोगों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए ‘चीयर4भारत’ हैशटैग का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।
 
उन्होंने कहा कि इस हैशटैग के जरिए हमें अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना है...तो इस गति को बनाए रखिए...आपकी ये गति...भारत का जादू दुनिया को दिखाने में मदद करेगी।
 
संस्कृत पर क्या बोले मोदी : उन्होंने कहा कि आज 30 जून को आकाशवाणी का संस्कृत बुलेटिन अपने प्रसारण के 50 साल पूरे कर रहा है। 50 वर्षों से लगातार इस बुलेटिन ने कितने ही लोगों को संस्कृत से जोड़े रखा है। मैं ऑल इंडिया रेडियो परिवार को बधाई देता हूं।
 
बेंगलुरू में एक पार्क है- कब्बन पार्क। इस पार्क में यहां के लोगों ने एक नई परंपरा शुरू की है। यहां हफ्ते में एक दिन, हर रविवार बच्चे, युवा और बुजुर्ग आपस में संस्कृत में बात करते हैं। इतना ही नहीं, यहां वाद-विवाद के कई सेशन भी संस्कृत में ही आयोजित किए जाते हैं। इनकी इस पहल का नाम है- संस्कृत विकेंड।
 
योग का उत्साह : इस महीने पूरी दुनिया ने 10वें योग दिवस को भरपूर उत्साह और उमंग के साथ मनाया है। मैं भी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुआ था। कश्मीर में युवाओं के साथ-साथ बहनों-बेटियों ने भी योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जैसे-जैसे योग दिवस का आयोजन आगे बढ़ रहा है, नए-नए रिकॉर्ड्स बन रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मन की बात में मां पर क्या बोले पीएम मोदी, एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील