Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी बोले- कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मिला मुफ्त राशन...

हमें फॉलो करें पीएम मोदी बोले- कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मिला मुफ्त राशन...
, शनिवार, 7 अगस्त 2021 (12:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के गरीब कल्याण योजना के हितग्राहियों से बात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश में 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन दिया गया।
 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपदा कोई भी हो, उसका असर बहुत व्यापक होता है, दूरगामी होता है। कोरोना के कारण पूरी मानवता पर 100 साल में सबसे बड़ी आपदा आई है। पिछले 100 साल में दुनिया के किसी देश ने ऐसी आपदा नहीं देखी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में गरीब सरकार की रणनीति में सबसे ऊपर रहे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हो या फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना, पहले दिन से ही गरीबों और श्रमिकों के भोजन और रोजगार की चिंता की गई।
 
webdunia
उन्होंने कहा ‍कि कल ही भारत ने 50 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने के बहुत अहम पड़ाव को पार किया है। दुनिया में ऐसे अनेक देश हैं, जिनकी कुल जनसंख्या से भी अधिक टीके भारत एक सप्ताह में लगा रहा है। ये नए भारत का, आत्मनिर्भर होते भारत का नया सामर्थ्य है।
 
कोरोना से बने हालात में भारत आज जितने मोर्चों पर एक साथ निपट रहा है, वो हमारे देश के सामर्थ्य को दिखाता है। आज दूसरे राज्यों में काम कर रहे श्रमिकों की सुविधा के लिए वन नेशन-वन राशन कार्ड की सुविधा दी जा रही है। 
 
पीएम ने कहा कि पहले की सरकारी व्यवस्था में एक विकृति थी। वो गरीब के बारे में सवाल भी खुद पूछते थे और जवाब भी खुद ही देते थे। जिस तक लाभ पहुंचाना है, उसके बारे में पहले सोचा ही नहीं जाता था।
 
उन्होंने कहा कि ये दुखद है कि एमपी में अनेक जिलों में बारिश और बाढ़ की परिस्थितियां बनी हुई हैं। अनेक साथियों के जीवन और आजीविका दोनों प्रभावित हुई है। मुश्किल की इस घड़ी में भारत सरकार और पूरा देश, मध्य प्रदेश के साथ खड़ा है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हो रहे इस अन्न वितरण के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। करीब 5 करोड़ लाभार्थियों को आज मध्य प्रदेश में इस योजना को एक साथ पहुंचाने का बड़ा अभियान चल रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में delta Strain के मरीज तेजी से बढ़े, प्रतिदिन औसतन 1 लाख से ज्यादा के नए मामले