Publish Date: Wed, 17 May 2017 (08:03 IST)
Updated Date: Wed, 17 May 2017 (08:11 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत की तीसरी वषर्गांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सुधार से परिवर्तन के दृष्टिकोण के जरिए नए भारत का निर्माण करने को प्रतिबद्ध है। वह बधाई संदेशों का ट्वीट के जरिए जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा, 'आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। सुधार से परिवर्तन के दृष्टिकोण के माध्यम हम नए भारत का निर्माण करने को प्रतिबद्ध हैं।' साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत हासिल की थी। पार्टी को पहली बार स्पष्ट बहुमत मिला था। मोदी ने 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, 'इंडिया फर्स्ट इस सरकार की विदेश नीति है। चाहे व्यापार का क्षेत्र हो, या संस्कृति का, हम दुनिया के साथ अपना संपर्क बढ़ाना चाहते हैं।' उन्होंने एक ट्वीट के जवाब में कहा, 'भारत के 125 करोड़ लोगों के कौशल और प्रतिभा से शक्ति मिलती है।'
webdunia
Publish Date: Wed, 17 May 2017 (08:03 IST)
Updated Date: Wed, 17 May 2017 (08:11 IST)