Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी बोले, इस साल विजयादशमी बहुत खास

Advertiesment
हमें फॉलो करें PM Modi
नई दिल्ली , रविवार, 9 अक्टूबर 2016 (16:12 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाहिर तौर पर नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर सेना के लक्षित हमलों की ओर इशारा करते हुए आज कहा कि इस साल की विजयादशमी देश के लिए बहुत खास है। उन्होंने कहा कि किसी मजबूत देश के लिए बहुत सक्षम सशस्त्र बल जरूरी हैं।
 
विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में हम विजयादशमी मनाएंगे। इस साल की विजयादशमी देश के लिए बहुत खास है।
 
प्रधानमंत्री के बयान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना के लक्षित हमलों की पृष्ठभूमि में आए हैं। उन्होंने बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।
 
मोदी ने इस मौके पर जनसंघ के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और सीख पर आधारित 15 पुस्तकों का सार-संक्षेप जारी किया। भाजपा इस वर्ष उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है।
 
मोदी ने कहा कि उपाध्याय का सबसे बड़ा योगदान इस तरह की अवधारणा में था कि संगठन आधारित राजनीतिक दल होना चाहिए ना कि कुछ लोगों द्वारा संचालित राजनीतिक संगठन। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लक्षित हमलों में 20 लश्कर आतंकी ढेर