Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी ने की वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित

हमें फॉलो करें पीएम मोदी ने की वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित
, शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (09:47 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए समर्पित कर दिया। मोदी ने एक ट्वीट किया कि आदरणीय अटलजी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

 
उन्होंने वाजपेयी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अटलजी की जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनकी देशसेवा हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों ने लाखों भारतीयों के जीवन को प्रभावित किया।

 
उल्लेखनीय है कि वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कामयाबी के शिखर पर ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। 90 के दशक में वे पार्टी का मुख्य चेहरा बनकर उभरे और केंद्र में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी। प्रधानमंत्री के तौर पर वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान देश में उदारीकरण को बढ़ावा मिला और बुनियादी ढांचे तथा विकास को गति मिली।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल था धमाके में मारा गया शख्स, क्या है लुधियाना ब्लास्ट का ड्रग्स कनेक्शन...