Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी ने राहुल को दी जन्मदिन की बधाई

हमें फॉलो करें मोदी ने राहुल को दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली , रविवार, 19 जून 2016 (11:58 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।
 
मोदी ने रविवार को ट्विटर पर जारी एक संदेश में गांधी के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। उन्होंने लिखा- 'ईश्वर आपको दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।' पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी गांधी को उनके जन्मदिन बधाई दी है। 
 
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उम्मन चांडी, कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने गांधी को ट्विटर पर शुभकामना प्रेषित की है। 
 
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के सदस्यों ने गांधी के जन्मदिन पर एक हवन का आयोजन भी किया। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एम्स को महंगा पड़ा ऑपरेशन, एक लाख का जुर्माना