Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Video : PM मोदी के घर आया नया मेहमान, गले लगाकर खूब चूमा

हमें फॉलो करें Video : PM मोदी के घर आया नया मेहमान, गले लगाकर खूब चूमा
नई दिल्ली , शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (21:48 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे एक नए मेहमान को खूब प्यार-दुलार करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें उन्होंने इसकी जानकारी भी दी है। यह मेहमान गाय का बच्चा है, जिसका जन्म हाल ही में हुआ है। प्रधानमंत्री ने इसका नाम दीपज्योति (Deepjyoti)  रखा है। गाय का यह नन्हा बच्चा देखने में बहुत ही मनमोहक है।

पीएम मोदी ने इसकी तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं। तस्वीरों में पीएम मोदी नन्हीं दीपज्योति को दुलार करते नजर आ रहे हैं।
 
गाय का बच्चा भी पीएम मोदी के साथ बहुत ही सहज दिखाई दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि ' गाव: सर्वसुख प्रदा:' प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा (बछिया) को जन्म दिया है। इसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है, इसलिए, मैंने इसका नाम 'दीपज्योति' रखा है। इनपुट एजेंसियां
दीपज्योति का स्वागत करने के बाद पीएम मोदी ने उसे खूब दुलारा और अपनी गोद में बिठा लिया। वे कभी उसके सिर पर हाथ फेरते तो कभी उसे दुलार करते। नन्हा मेहमान भी पीएम के साथ काफी सहज दिखाई दे रहा है।  
 
दीपज्योति को दुलार रहे पीएम मोदी काफी खुश नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी कभी उसे चला रहे हैं तो कभी उसे दुलार कर रहे हैं। पीएम मोदी गाय के नन्हें बच्चे को  देखकर काफी भावुक दिखाई दे रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान में ISIS के 9 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की साजिश को किया नाकाम