Publish Date: Wed, 16 Feb 2022 (10:02 IST)
Updated Date: Wed, 16 Feb 2022 (10:46 IST)
नई दिल्ली। भारत में 80 और 90 के दशक में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लहरी का स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों के बाद निधन हो गया है। वे 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका संगीत विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'बप्पी लहरी जी के संगीत ने विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त किया। कई पीढ़ियों के लोग उनके संगीत से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। हर कोई उनकी जिंदादिली को याद करेगा। मैं उनके निधन से दुखी हूं। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।'
लहरी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं पाए थे।
भारत में 80 और 90 के दशक में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लहरी का स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों के बाद निधन हो गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बुधवार को यह जानकारी दी। लहरी का जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में मंगलवार रात को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।