Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में चुनावी अभियान का शंखनाद, रामलीला मैदान पर PM मोदी की धन्यवाद रैली

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prime Minister Narendra Modi
, रविवार, 22 दिसंबर 2019 (07:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
 
रामलीला मैदान पुरानी दिल्ली के दरियागंज से करीब 1 किमी दूर है, जहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी।
 
सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में अन्य चीजों के अलावा यह फैसला लिया गया कि अफवाहों पर काबू पाने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि रविवार को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। रामलीला मैदान जाने वाले सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमारतों पर विशेष सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।
 
दिल्ली पुलिस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) और भाजपा से करीबी संपर्क बनाए हुए है।

भाजपा नेता विजय गोयल ने एक बयान में कहा कि दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के रहवासियों को मालिकाना हक देने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए आयोजित इस रैली की तैयारियों जोर-शोर से जारी हैं। गोयल आयोजन स्थल पर इंतजाम के संयोजक हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CAA के समर्थन में मुंबई में रैली, लगे 'मोदी-मोदी' के नारे