Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजनीतिक दलों को मिला 11 हजार 234 करोड़ रुपए का 'अनाम' चंदा

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजनीतिक दलों को मिला 11 हजार 234 करोड़ रुपए का 'अनाम' चंदा
, सोमवार, 9 मार्च 2020 (19:09 IST)
नई दिल्ली। वर्ष 2004-05 से लेकर वर्ष 2018-19 के बीच राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दलों को अज्ञात स्रोतों से कुल 11 हजार 234.12 करोड़ रुपए चंदा मिला है, जिसमें से राष्ट्रीय स्तर के 7 राजनीतिक दलों ने 2513 करोड़ रुपए का चंदा लिया है।
 
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने चुनाव आयोग के ब्योरे और आयकर रिटर्न के आधार पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में 7 राजनीतिक दलों- भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, माकपा, भाकपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और बसपा को कुल 3749.37 करोड़ रुपए का चंदा मिला है।
 
राजनीतिक दलों को मिले अज्ञात स्रोत से कुल 2512.98 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले हैं। इसमें चुनावी बांड की हिस्सेदारी 1960.68 करोड़ रुपए है।
 
इसी अवधि में भाजपा को अज्ञात स्रोत से 1612.04 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले हैं, जो कुल अज्ञात स्रोत से प्राप्त चंदे का 64 प्रतिशत है। कांग्रेस ने अज्ञात स्रोत से प्राप्त चंदे की राशि 728.88 करोड़ रुपए घोषित की है। यह 29 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2018-19 में राजनीतिक दलों को 71.44 लाख रुपए का नकद चंदा मिला है। 
 
मौजूदा प्रावधानों के अनुसार 20 हजार रुपए से कम चंदा देने वालों और चुनावी बांड देने वालों का नाम सार्वजनिक करना आवश्यक नहीं है। इसके परिणाम स्वरुप 67 प्रतिशत चंदे का स्रोत अज्ञात बना रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में सोना 45 हजार के पार