Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

‍दिग्गजों ने कहा- कल्याण का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

हमें फॉलो करें ‍दिग्गजों ने कहा- कल्याण का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

अवनीश कुमार

, शनिवार, 21 अगस्त 2021 (22:29 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने शनिवार देर शाम लखनऊ के पीजीआई में अंतिम सांस ली। उन्‍हें लखनऊ के पीजीआई में 4 जुलाई को भर्ती कराया गया था। बीमारी के चलते धीरे-धीरे उनके शरीर के कई अंग फेल हो गए थे और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था। वे 89 वर्ष के थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के अंदर शोक की लहर दौड़ गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की छवि बेहद अच्छे नेताओं में से एक थी, जिसके चलते राजनीतिक मतभेद को अगर छोड़ दिया जाए तो सभी पार्टियों के राजनेता उनका सम्मान करते थे, जिसके चलते सभी दल के नेताओं ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि जनता के हितों के बारे में सोचने वाले राजनेता का यों चले जाना बेहद दुखद है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि पूर्व राज्यपाल व उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय कल्याण सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
webdunia

समाज कल्याण सिंह जी को उनके युगांतरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा व शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए प्रेरित होता रहेगा। भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जन सेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय कल्याण सिंह जी का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि!
webdunia

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी का निधन हृदय विदारक! दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे भगवान। विनम्र श्रद्धांजलि!

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल व हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री कल्याण सिंह 'बाबूजी' के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।
webdunia

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार नीरज, राजेश अतुल कुमार, राजीव रंजन इत्यादि पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है और कहा कि जनता के हितों में सोचने वाले राजनेताओं का चले जाना बेहद कष्टकारी होता है। दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे भगवान।विनम्र श्रद्धांजलि!

गौरतलब है कि कल्याण सिंह को 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया था। 4 जुलाई को जब सबसे पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे।

थोड़ी देर बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी अस्पताल कल्याण सिंह का हालचाल लेने गए थे। तबीयत में सुधार न होने के बाद उसी दिन उन्हें पीजीआई शिफ्ट किया गया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष समेत भाजपा संगठन के तमाम बड़े नेता कल्याण सिंह का हालचाल जानने पीजीआई पहुंचे थे।

भाजपा के अंदर कल्याण सिंह वह बड़ा चेहरा थे जिन्होंने एक साल में भाजपा को उत्तर प्रदेश में उस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया कि पार्टी ने 1991 में अपने दम पर प्रदेश में सरकार बना ली। कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने। वे हमेशा बड़े कारणों के कारण याद किए जाते रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह का निधन