Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी की टीशर्ट पर सियासी बवाल, भाजपा ने कहा वाकई नेहरू का खून, कांग्रेस ने याद दिलाया 10 लाख का सूट

हमें फॉलो करें webdunia
webdunia

विकास सिंह

शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (18:37 IST)
150 दिन की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब भाजपा के निशाने पर आ गए है। भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी की पहनी एक महंगी टी शर्ट को को लेकर भाजपा ने राहुल को घेरा। भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी ने जो टी-शर्ट पहनी है उसकी कीमत 40 हजार से ज्यादा है। भाजपा ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर राहुल की फोटो के साथ प्राइस टैग लगी हुई एक अन्य टी-शर्ट भी पोस्ट की है।
 
बीजेपी ने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर राहुल गांधी की तस्वीर के साथ ट्वीट कर लिखा- "भारत, देखो!"। वहीं एक अन्य ट्वीट में भाजपा ने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान महंगाई का मुद्दा उठाते रहे राहुल गांधी ने शुक्रवार को 41,257 रुपये की टी-शर्ट पहन रखी थी। 
 
भाजपा के राहुल गांधी की टी शर्ट पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने करारा पलटवार किया। कांग्रेस ने अपे आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि "अरे... घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो... बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है?"

वही कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से भाजपा में घबराहट है। जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूट और चश्मा भी देखा गया है। भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी में घबराहट है। बीजेपी को सिर्फ तंत्र का तोप चलाना आता है।

वहीं भाजपा राहुल गांधी की टी शर्ट को अब नेहरू से की महंगी सिगरेट के शौक से जोड़ दिया है। मध्यप्रदेश भाजपा नेता हितेश वाजपेयी ने ट्वीट कर लिखा कि राहुल "गांधी" चालीस हजार रुपये की टी शर्ट सार्वजनिक जीवन मे रहते हुए पहन कैसे लेते हैं? फिर तो ये वाकई नेहरू का खून है जो उस जमाने मे 555 सिगरेट का शौक रखते थे ? कांग्रेस के इन नेताओं का सच वाकई विस्मयकारक है !


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में 4 लोगों ने बेसहारा कुत्तों पर एयरगन से की गोलीबारी, मामला दर्ज