Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Lok Sabha: मुसलमानों की आबादी 19.75 करोड़ रहने का अनुमान, स्मृति ईरानी ने दी जानकारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lok Sabha: मुसलमानों की आबादी 19.75 करोड़ रहने का अनुमान, स्मृति ईरानी ने दी जानकारी
नई दिल्ली , शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (18:58 IST)
Muslim population: देश में 2023 में मुसलमानों (Muslims) की संभावित जनसंख्या 19.75 करोड़ होगी। सरकार ने लोकसभा को यह जानकारी दी। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस सदस्य माला रॉय के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि जनगणना 2011 के अनुसार देश में मुसलमानों की जनसंख्या (population) 17.22 करोड़ है, जो देश की कुल आबादी का 14.2 प्रतिशत है।
 
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग के तहत जनसंख्या पूर्वानुमान के लिए गठित तकनीकी समूह की जुलाई 2020 की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में देश की संभावित आबादी 138.82 करोड़ है। जनगणना 2011 की तरह 14.2 प्रतिशत के उक्त अनुपात को लागू करते हुए 2023 में मुसलमानों की संभावित आबादी 19.75 करोड़ रहने का अनुमान है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना के बाद युवाओं की हार्टअटैक से मौत पर चल रही है स्टडी