Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रहलाद जोशी का बड़ा हमला, निलंबित कांग्रेस सांसदों ने गांधी प्रतिमा के पास की चिकन पार्टी

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रहलाद जोशी का बड़ा हमला, निलंबित कांग्रेस सांसदों ने गांधी प्रतिमा के पास की चिकन पार्टी
, शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (13:11 IST)
नई दिल्ली। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने शुक्रवार को संसद से निलंबित कांग्रेस सांसदों पर धरने के दौरान गांधी प्रतिमा के पास चिकन पार्टी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे सांसद महान विभूतियों का अपमान कर रहे हैं।
 
प्रहलाद जोशी ने कहा कि खबर आ रही है कि अहिंसा के साधक गांधी जी की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस के नेता धरना के नाम पर बैठकर चिकन खा रहे हैं। जनता के मुद्दों पर चर्चा तो दूर देश की महान विभूतियों का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गया हैं।  
 
उन्होंने कहा कि गांधीजी की मूर्ति के सामने बैठकर मुर्गे की दावत कर रहे उन सांसदों से मैं यह पूछता हूं कि उन्हें यहां किस लिए भेजा गया है? क्या उन्हें यहां 'चर्चा' (बहस) के लिए होना चाहिए, या चिकन खाने के लिए?

उल्लेखनीय है कि संसद के दोनों सदनों में 24 सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी दल संसद परिसर में बुधवार से धरने पर बैठे हैं। विरोध-प्रदर्शन में सांसद बारी-बारी हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच गुरुवार को तीन और सांसदों को निलंबित कर दिया गया था।

प्रहलाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेता अधिरंजन के माननीय द्रौपदी मुर्मू जी के लिए अपमानजनक बयान पर माफी मांगना तो दूर कांग्रेस के नेता बयान का समर्थन करते दिख रहे हैं, स्वयं सोनिया गांधी जी को इस मुद्दे पर सामने आकर माफी मांगनी चाहिए।
सोनिया राहुल से ईडी की पूछताछ, महंगाई और अधीर रंजन चौधरी के राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कहे गए राष्‍ट्रपत्नी शब्द पर बवाल की वजह से इस सत्र में संसद में एक दिन भी सदन की कार्यवाही नहीं हो पाई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ED हिरासत में आते ही बेहोश हुई पश्चिम बंगाल की 'कैश-क्वीन' अर्पिता मुखर्जी, वीडियो में रोते हुए भी आई नजर