Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गर्भवती महिलाएं भी लगवा सकती हैं Corona Vaccine

हमें फॉलो करें गर्भवती महिलाएं भी लगवा सकती हैं Corona Vaccine
, शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (19:24 IST)
नई दिल्ली। अब गर्भवती महिलाओं को भी कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) लग सकती है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गर्भवती महिलाएं वैक्सीन के लिए अपना कोविन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। इस तरह की महिलाएं वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए सबसे नजदीकी केंद्र पर जाकर भी वैक्सीन का डोज ले सकती हैं।
 
मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने संबंधी नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्यूनाइजेशन (NTAGI​) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रेग्नेंट महिलाएं गर्भावस्था के किसी भी स्टेज पर वैक्सीनेशन करवा सकती हैं। ICMR की स्टडी के मुताबिक कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने गर्भवती महिलाओं और हाल ही में बच्चों को जन्म दे चुकीं महिलाओं पर ज्यादा असर डाला है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुरुत्वाकर्षण तरंगों के नए स्रोत की हुई खोज, ब्रह्मांड से जुड़े सवालों के जवाब पाने में मिलेगी मदद