Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर, विभिन्न परियोजनाओं की करेंगी शुरुआत

हमें फॉलो करें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर, विभिन्न परियोजनाओं की करेंगी शुरुआत
, सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (09:14 IST)
अहमदाबाद (गुजरात)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सोमवार यानी आज से गुजरात का 2 दिवसीय दौरा आरंभ होगा। राज्य सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार मुर्मू अपने गुजरात दौरे की शुरुआत सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती स्थित महात्मा गांधी आश्रम जाकर करेंगी। वे गांधीनगर में एक समारोह में 1,330 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगी।
 
राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का यह पहला गुजरात दौरा है। विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू अपनी 2 दिवसीय गुजरात यात्रा के पहले दिन गांधी आश्रम जाएंगी और इसके बाद गांधीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी शामिल होंगे।
 
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार वे दिन में गांधीनगर स्थित जीएमईआरएस में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी। बयान के अनुसार शाम को वे गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में शिरकत करेंगी।
 
बयान के अनुसार मुर्मू 4 अक्टूबर को महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्टअप मंच 'हरस्टार्ट' का शुभारंभ करेंगी और अहमदाबाद स्थित इस विश्वविद्यालय में शिक्षा एवं आदिवासी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगी।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Russia-Ukraine War: क्या रूसी सेना की ताकत का गलत आकलन किया गया?