Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कश्मीर में मतदान के रिकॉर्ड टूटे, घाटी ने दिया दुश्मनों को करारा जवाब: राष्ट्रपति मुर्मू

कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

हमें फॉलो करें president draupdi murmu

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 27 जून 2024 (12:16 IST)
President's Address: देश में हाल में हुए आम चुनाव (General election) के दौरान कश्मीर में हुए मतदान में कई रिकॉर्ड टूटने की ओर ध्यान दिलाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने गुरुवार को नई दिल्ली में कहा कि इन चुनाव के माध्यम से घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया है।

 
मुर्मू ने निर्वाचन आयोग को बधाई दी : मुर्मू ने 18वीं लोकसभा में पहली बार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए निर्वाचन आयोग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में मतदान के कई रिकॉर्ड टूटे और घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया।

 
केंद्रीय बजट भविष्योन्मुखी दस्तावेज होगा : उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गठित नई सरकार के आने वाले बजट की ओर संकेत करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट भविष्योन्मुखी दस्तावेज होगा, सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण की दिशा में काम कर रही है तथा कृषि उपजों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाया गया है।
 
भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था : राष्ट्रपति ने कहा कि दुनियाभर में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है और भारतीय किसान इस मांग को पूरा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने भारत को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने कई वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लालकृष्‍ण आडवाणी की हालत स्थिर, विशेषज्ञ कर रहे हैं जांच