Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुडुचेरी के तट के पास से गुजरा 'निवार', कमजोर होकर भीषण चक्रवात में हुआ तब्दील

हमें फॉलो करें पुडुचेरी के तट के पास से गुजरा 'निवार', कमजोर होकर भीषण चक्रवात में हुआ तब्दील
, गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (09:31 IST)
चेन्नई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि बेहद भीषण चक्रवाती तूफान 'निवार' पुडुचेरी के तट के पास से गुजरा और यह कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इससे पहले आईएमडी ने कहा था कि पुडुचेरी के पास तट से गुजरते समय तूफान की गति 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो बढ़कर 145 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है।
 
मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया कि बेहद भीषण चक्रवाती तूफान निवार 25 नवंबर रात 11.30 बजे से 26 नवंबर तड़के 2.30 बजे पुडुचेरी के पास एक तट से गुजरा। एक अन्य ट्वीट में उसने कहा कि बेहद भीषण चक्रवाती तूफान निवार कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।
 
इस बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के अधिकारियों ने तूफान से पैदा होने वाली स्थितियों से निपटने के लिए पहले ही कई एहतियाती कदम उठाए हैं। तूफान की वजह से कई क्षेत्रों में भारी बारिश भी हुई है। तटीय इलाकों से 1 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और एहतियाती तौर पर बिजली भी काट दी गई है। 
(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला, टीएमसी पर लगाया आरोप