Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लक्षित हमलों के नायक मेजर रोहित सूरी को कीर्ति चक्र

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prez honours bravehearts surgical strike Major Rohit surie Kirti Chakra
, मंगलवार, 21 मार्च 2017 (08:53 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉचिग पैड पर हमला कर कई आतंकियों को मार गिराने वाले सेना के मेजर रोहित सूरी को सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया।
              
पैराशूट रेजिमेंट के अधिकारी ने कहा कि मेजर सूरी ने अपने कार्य को प्रभावी ढ़ंग से करते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया। शांति काल में अशोक चक्र के बाद ये वीरता का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। मेजर सूरी ने निर्णायक सोच और अदम्य साहस का परिचय देते हुए सेना के इस अभियान को सफलतापूर्वक अपने अंजाम तक पहुचाया। 
 
सर्जिकल स्ट्राइक के एक अन्य नायक सूबेदार विजय कुमार को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने हमले से पहले गुप्त रेकी और महत्वपूर्ण सूचनाएं इकट्ठा कीं। उन्होंने दो आतंकवादियों को मार गिराया। 
              
पिछले साल जनवरी में पठानकोट हवाई अड्डे पर आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए भारतीय वायुसेना (सुरक्षा) के कर्नल गुरुसेवक सिंह को शौर्य चक्र प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने जांबाजों को 13 शौर्य चक्र से सम्मानित किया, जिसमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं।
 
राष्ट्रपति ने 22 अति विशिष्ट सेवा पदक, तीन महान युद्ध सेवा पदक और 15 परम विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए। परम विश्व सेवा मेडल के विजेताओं में भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बक्शी और आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेज के महानिदेशक मनोज कुमार उन्नी शामिल हैं। इस मौके पर उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद थे। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आयोवा मस्जिद को मिला धमकी भरा पत्र, मुस्लिमों को कहा 'दुष्ट'