Publish Date: Wed, 26 Apr 2017 (21:51 IST)
Updated Date: Wed, 26 Apr 2017 (23:18 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में भाजपा पर विश्वास जताने तथा पार्टी को भारी जीत दिलाने के लिए राजधानी की जनता के प्रति आभार व्यक्त है। मोदी ने ट्वीट करके कहा कि भाजपा पर विश्वास जताने के लिए दिल्ली की जनता के प्रति आभार।
उन्होंने इस जीत के लिए कठिन परिश्रम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा भी की। मोदी ने लिखा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम की कड़ी मेहनत के लिए प्रंशसा की पात्र है, कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत एमसीडी में भारी जीत संभव हो सकी।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने इन चुनावों में भाजपा को मिली भारी जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा है कि ए चुनाव परिणाम मोदी के नेतृत्व और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की सांगठनिक कुशलता पर जनता के विश्वास की मुहर हैं।
सिंह ने यहां ट्वीट करके कहा कि एमसीडी के चुनाव में भाजपा की जबर्दस्त जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और श्री अमित शाह की सांगठनिक कुशलता पर जनता के विश्वास की एक बार फिर मुहर है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि एमसीडी चुनाव में भारी जीत हासिल करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को बधाई।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने भी कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के झूठ और नाटक से आजिज आ चुकी है इसलिए स्वाभाविक रूप से वह बहुत गुस्से में है। आप ने जनता के साथ मजाक किया। रिजिजू ने अपने ट्वीट में लिखा कि आप ने जनता के साथ मजाक किया। मुझे मेरे यह समझ में नहीं आ रहा है
कि आप भाजपा और खासकर ईवीएम से क्यों खफा है। (वार्ता)