Publish Date: Thu, 25 Jun 2020 (14:16 IST)
Updated Date: Thu, 25 Jun 2020 (14:19 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले लागों को देश कभी नहीं भूल पाएगा।
मोदी ने ट्वीट किया कि आज से ठीक 45 वर्ष पहले देश पर आपातकाल थोपा गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, यातनाएं झेलीं, उन सबको मेरा शत-शत नमन। उन्होंने कहा कि उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा। (भाषा)