Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रधानमंत्री ने शाह, जेटली के साथ बैठक की

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prime Minister Narendra Modi
नई दिल्ली। , गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (22:33 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा प्रमुख अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ बैठक की। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि बैठक में किन बातों पर चर्चा हुई, लेकिन यह मोदी के 7 और 8 अक्टूबर के प्रस्तावित गुजरात दौरे से पहले हुई है।
 
शाह आज केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के गृह नगर में एक रैली को संबोधित करने वाले थे लेकिन उन्होंने बीच में कार्यक्रम छोड़ कर बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो गए। केरल भाजपा के अध्यक्ष कुम्मनम राजशेखरन ने कहा कि शाह ‘जनरक्षा यात्रा’ के शेष चरण में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री के साथ बैठक में शामिल होना पड़ा।
 
विपक्ष द्वारा धीमी आर्थिक वृद्धि की आलोचना किए जाने के बीच मोदी ने एक दिन पहले ही अपनी सरकार के आर्थिक निर्णयों का बचाव किया था जिसके बाद इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब डेरा सच्चा सौदा की करेंसी से खेलते हैं बच्चे...