Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु की कामना की

Advertiesment
हमें फॉलो करें पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु की कामना की
, शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (10:42 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी शुक्रवार को 76 वर्ष की हो गईं। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि 'सोनिया गांधीजी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'

 
सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली के वेनेटो में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्होंने 1970 में इटली की नागरिकता त्यागकर भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा ने पहली बार किसी राज्य में जीती 86 फीसदी सीटें, 2 सीटों पर अंतर 2 लाख के करीब