Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तानाशाह सरकार कर रही है छात्रों का दमन, पिटाई कर दबाना चाहती है आवाज : प्रियंका गांधी

हमें फॉलो करें तानाशाह सरकार कर रही है छात्रों का दमन, पिटाई कर दबाना चाहती है आवाज : प्रियंका गांधी
, सोमवार, 16 दिसंबर 2019 (12:34 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तानाशाही तरीका अपनाकर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया और कहा है कि विश्वविद्यालयों में घुसकर पुलिस विद्यार्थियों का दमन कर रही है।
 
प्रियंका वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट में कहा कि देश के विश्वविद्यालयों में घुस-घुसकर छात्रों को पीटा जा रहा है। जिस समय सरकार को आगे बढ़कर लोगों की बात सुननी चाहिए, उस समय भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पूर्वोत्तर, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में विद्यार्थियों और पत्रकारों पर दमन के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।
उन्होंने मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए लोगों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया और उसे कायर करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकर कायर है। वह जनता की आवाज से डरती है।
 
वाड्रा ने कहा कि इस देश के नौजवानों, उनके साहस और उनकी हिम्मत को अपनी खोखली तानाशाही से दबाना चाहती है। यह भारतीय युवा हैं, सुन लीजिए मोदीजी, यह दबेगा नहीं, इसकी आवाज आपको आज नहीं तो कल सुननी ही पड़ेगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जामिया हिंसा मामला, CJI बोले- रोकें हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान बर्दाश्त नहीं