Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वायनाड से प्रियंका गांधी प्रचंड जीत की ओर, मिल सकते हैं इतने वोट?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Gandhi ahead by 35000 votes in Wayanad Lok Sabha by-election

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वायनाड , शनिवार, 23 नवंबर 2024 (10:16 IST)
Priyanka Gandhi Vadra News : केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना शनिवार को शुरू हुई और शुरुआती दो घंटे की मतगणना में कांग्रेस नीत यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा एक लाख से अधिक मतों से आगे हैं।
 
निर्वाचन आयोग के सुबह करीब 10.20 बजे के आंकड़ों के अनुसार, प्रियंका को 1,65,487 वोट मिले, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी 56,929 वोट के साथ दूसरे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास 31,018 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।

वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था। इसमें 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रियंका पहली बार चुनाव मैदान में हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने सत्यन मोकेरी को और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है।

टीवी चैनलों की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रियंका 4,374 मतों से आगे हैं। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।
वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था। इसमें 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रियंका पहली बार चुनावी मैदान में हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने सत्यन मोकेरी को और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Election Results : कुछ ही घंटों में महाराष्ट्र और झारंखड पर जनता का फैसला, सत्ता की कुर्सी पर कौन होगा विराजमान