Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका गांधी वाड्रा ने फास्ट ट्रैक के गठन में देरी पर उठाए सवाल

हमें फॉलो करें प्रियंका गांधी वाड्रा ने फास्ट ट्रैक के गठन में देरी पर उठाए सवाल
, सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (08:54 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरप्रदेश के उन्नाव में एक महिला की उससे बलात्कार के प्रयास की शिकायत कथित रूप से पुलिस द्वारा दर्ज नहीं करने की खबर का उल्लेख करते हुए रविवार को भाजपा सरकार को दुष्प्रचार में विशेषज्ञ करार दिया। उन्होंने एक ट्वीट कर राज्य में त्वरित सुनवाई अदालतें शुरू करने में देरी पर भी सवाल उठाया।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला के आरोप की खबर टैग करते हुए ट्वीट किया कि पुलिस का उस महिला से व्यवहार देखिए, जो उन्नाव में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए गई और यह तब हुआ, जब वहां एक दुखद घटना हुई है।
 
प्रियंका गांधी वाड्रा का दुखद घटना से आशय जिले की 23 वर्षीय बलात्कार पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत से था जिसे 5 व्यक्तियों ने जला दिया था। उसे जलाने वालों में उससे कथित तौर पर बलात्कार करने के 2 आरोपी भी शामिल थे। उक्त लड़की को तब जलाया गया था, जब वह स्वयं द्वारा दायर बलात्कार के मामले की अदालत में सुनवाई के लिए रायबरेली जा रही थी।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और उसकी पुलिस दुष्प्रचार में विशेषज्ञ है। तथ्य यह है कि त्वरित सुनवाई अदालत के गठन के प्रस्ताव को अभी तक उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा लंबित रखा गया है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि राज्य में ऐसी स्थिति कब तक चलेगी? प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को बलात्कार पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के लिए उन्नाव भी गई थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली के फिल्मिस्तान में फिर लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची