shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इतिहासकार सतीश चंद्रा नहीं रहे

Advertiesment
Historian Prof. Satish Chandra
नई दिल्ली। प्रख्यात इतिहासकार एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सतीश चन्द्रा का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे।  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में इतिहास के विभाध्यक्ष रहे प्रो.चन्द्रा गत एक महीने से बीमार चल रहे थे और उनका हर सप्ताह डायलिसिस हो रहा था। 
 
उन्हें 19 सितम्बर को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल 12 बजे लोधी रोड के शवदाह गृह में किया जाएगा।
        
28 नवम्बर 1922 को जन्मे प्रो. चन्द्रा की गिनती देश के नामीगिरामी इतिहासकारों में होती है। वे रोमिला थापर और विपिन चंद्रा के साथ एक स्तभं थे। सतीश चंद्रा के परिवार में दो पुत्र हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विमान यात्रियों के लिए खुशखबर, टर्मिनल-2 से शुरू होंगी उड़ानें