Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पढ़िए... यह है लालू परिवार की 175 करोड़ की संपत्ति का ब्योरा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें पढ़िए... यह है लालू परिवार की 175 करोड़ की संपत्ति का ब्योरा...
, मंगलवार, 20 जून 2017 (20:01 IST)
आयकर विभाग ने बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार की करीब 175 करोड़ की संपत्ति को जब्त (अटैच) किया है। इनमें लालू की बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार, चंदा और रागिनी (लालू की बेटियां), बिहार उपमुख्‍यमंत्री और छोटे बेटे तेजस्वी यादव तथा पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी के 12 प्लॉट अटैच किए हैं। इन संपत्तियों का बाजार भाव 175 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जबकि ‍सरकारी रिकॉर्ड में इस संपत्ति का मूल्य 9.32 करोड़ रुपए है। 
webdunia
आयकर विभाग ने लालू परिवार की जो संपत्ति अटैच की है, उसमें- 26 पालम फॉर्म्स, बिजवासन, दिल्ली (मीसा भारती और शैलेश कुमार) इसका बाजार मूल्य 40 करोड़ रुपए बताया गया है। 1088 न्यू फ्रेंड्‍स कॉलोनी (तेजस्वी, चंदा और रागिनी यादव), इसका भी बाजार मूल्य 40 करोड़ रुपए है। पटना के जलालपुर में 12 प्लॉट (राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव), इनका बाजार मूल्य 85 करोड़ रुपए है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशील मोदी का आरोप, राबड़ी 18 फ्लैट की मालकिन