Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुवाहाटी में प्रस्तावित भारत-जापान शिखर वार्ता स्थगित : विदेश मंत्रालय

Advertiesment
हमें फॉलो करें गुवाहाटी में प्रस्तावित भारत-जापान शिखर वार्ता स्थगित : विदेश मंत्रालय
, शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019 (18:31 IST)
नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के उनके समकक्ष शिंजो आबे के बीच होने वाला सालाना शिखर सम्मेलन स्थगित हो गया है। यह शिखर वार्ता गुवाहाटी में होने वाली थी। नए नागरिकता कानून के विरोध में गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए आबे रविवार को भारत के 3 दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचने वाले थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रस्तावित भारत दौरे के संबंध में दोनों पक्षों ने निकट भविष्य में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर दौरा रखने का फैसला किया है। नए नागरिकता कानून के विरोध में गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में की वापसी