Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब जाफराबाद बना 'शाहीन बाग', CAA के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें अब जाफराबाद बना 'शाहीन बाग', CAA के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाएं
, रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (09:00 IST)
नई दिल्ली। शाहीन बाग की तरह ही दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया। शनिवार देर रात जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठी हुईं और धरने पर बैठ गईं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन जाफराबाद में प्रवेश और निकास बंद कर दिया है।
 
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार जाफराबाद स्टेशन पर ट्रेनों नहीं रुकेंगी। महिलाओं ने रात से ही मुख्य सड़क को बंद कर दिया है और वे धरने पर बैठी हैं। महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
 
इधर भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर ने कहा कि उनके भारत बंद के समर्थन में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। महिलाओं ने नारे लगाते हुए कहा कि वे तब तक प्रदर्शनस्थल से नहीं हटेंगी जब तक केंद्र सरकार सीएए को रद्द नहीं कर देतीं।
 
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपने हाथों में नीली रंग की पट्टी बांध रखी है और जय भीम के नारे लगा रहे हैं। चंद्रशेखर महिलाओं के प्रदर्शन के वीडियो को भी ट्‍वीट किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CAA- NRC के खिलाफ भीम आर्मी का भारत बंद, आजाद बोले- BJP को होगा बहुजनों की ताकत का अहसास