Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अगले नौसेना प्रमुख होंगे वाइस एडमिरल आर हरि कुमार, 30 नवंबर को संभालेंगे कमान

हमें फॉलो करें अगले नौसेना प्रमुख होंगे वाइस एडमिरल आर हरि कुमार, 30 नवंबर को संभालेंगे कमान
, मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (23:28 IST)
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार अगले नौसेना प्रमुख होंगे। वाइस एडमिरल कुमार अभी पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं। नौसेना के वर्तमान प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद वे नौसेना की कमान 30 नवंबर को संभालेंगे।
 
मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि सरकार ने पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। यह आदेश 30 नवंबर को दोपहर बाद से प्रभाव में आएगा। नौसेना में करीब 39 वर्ष के लंबे और उल्लेखनीय कार्यकाल में वाइस एडमिरल कुमार ने कई जिम्मेदारियां संभालीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Twitter : दुनिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली शख्स बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में तेंदुलकर का नाम है शामिल