Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या एकात्म मार्ग होगा रेसकोर्स रोड का नाम...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Race course road
नई दिल्ली , बुधवार, 21 सितम्बर 2016 (09:31 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) विधायक एवं नई दिल्ली महापालिक निगम (एनडीएमसी) के सदस्य सुरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी के रेस कोर्स मार्ग का नाम एकात्म मार्ग रखे जाने का विरोध करते हुए कहा कि इस मार्ग को परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइट लेफ्टिनेंट निर्मलजीत सिंह के नाम से जाना जाना चाहिए।  
     
सिंह ने कहा कि निर्मलजीत ने इस मार्ग पर जीवन जिया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कारगिल युद्ध के शहीदों के साथ न्याय करना चाहती है तो उसे रेस कोर्स का नाम शहीद निर्मलजीत सिंह के नाम पर ही रखना चाहिए।
         
उल्लेखनीय है 17 जुलाई 1945 को लुधियाना में जन्मे निर्मलजीत शिक्षा पूरी करने के बाद 1967 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और 14 दिसम्बर 1971 को वह वीरगति को प्राप्त हुए। उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक आतंकवाद प्रायोजित देश, अमेरिकी संसद में आया विधेयक