Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Rafael, BDL करेंगे भारतीय नौसेना के लिए टोरपीडो भेदी रक्षा प्रणाली का विकास

Advertiesment
Indian Navy
बेंगलुरु। इसराइल की रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) भारतीय नौसेना के लिए संयुक्त रूप से टोरपीडो भेदी रक्षा प्रणाली विकसित करेंगे, जिसका नाम 'शेड' होगा।

इस बारे में राफेल कॉर्पोरेशन के क्षेत्रीय निदेशक (भारत) एली हेफेट्स और बीडीएल के निदेशक (प्रौद्योगिकी) एनपी दिवाकर एयरो इंडिया 2021 के दौरान शुक्रवार को यहां आयोजित होने वाले बंधन कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।

राफेल ने एक बयान में कहा कि 'शेड' दुनिया की पहली प्रणाली होगी, जिसमें लक्ष्य को भेदने की मिश्रित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे आधुनिक टोरपीडो के खिलाफ ठोस एवं प्रभावी रक्षा व्यवस्था बनेगी। बयान में कहा गया कि शेड, केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत के तहत राफेल की प्रतिबद्धता का हिस्सा होगा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक ही व्यक्ति के EPF के खाते में जमा हैं 103 करोड़, सवा लाख आएंगे टैक्स के दायरे में