Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल बोले, पीएम के वादे और इरादे में अंतर, महिलाओं के साथ सिर्फ छल किया

हमें फॉलो करें राहुल बोले, पीएम के वादे और इरादे में अंतर, महिलाओं के साथ सिर्फ छल किया
, मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (14:17 IST)
नई दिल्ली। बिल्कीस बानो मामले की पृष्ठभूमि में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे और इरादे में अंतर साफ है तथा उन्होंने महिलाओं के साथ सिर्फ छल किया है।
 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'लाल किले से महिला सम्मान की बात, लेकिन असलियत में 'बलात्कारियों' का साथ। प्रधानमंत्री के वादे और इरादे में अंतर साफ है, प्रधानमंत्री ने महिलाओं के साथ सिर्फ छल किया है।'
 
उन्होंने यह आरोप उस वक्त लगाया है जब एक दिन पहले सोमवार को गुजरात सरकार ने उच्चतम न्यायालय में कहा था कि बिल्कीस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में 11 दोषियों को माफी देने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी ली गई थी।
 
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि देश इंतजार कर रहा है मोदी जी, कुछ इस मुद्दे पर भी अपने मन की बात बताइए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Booker Prize 2022: श्रीलंका के शेहान करुणातिलक को 2022 का बुकर सम्‍मान, जानिए क्‍या है बुकर, किसे मिलता है?