Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब राहुल कांग्रेस प्रमुख का पदभार संभालें : नारायणसामी

हमें फॉलो करें अब राहुल कांग्रेस प्रमुख का पदभार संभालें : नारायणसामी
नई दिल्ली , रविवार, 23 अक्टूबर 2016 (14:21 IST)
नई दिल्ली। पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कहा है कि राज्य स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और वक्त आ गया है कि वे पार्टी प्रमुख का पदभार संभालें।

 
नारायणसामी की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में सामने आई है, जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी चलाने के संबंध में राहुल के कामकाज को लेकर सवाल उठाए थे।
 
क्या राहुल को पार्टी की कमान सौंपने का समय आ गया है? इस सवाल पर नारायणसामी ने कहा कि अगर राहुल को शीर्ष पद देने के बारे में कोई प्रस्ताव आता है तो हम लोग इसका समर्थन करेंगे। उन्हें पार्टी प्रमुख के रूप से कार्यभार संभालना चाहिए। सोनियाजी हमारी अभिभावक रही हैं और वे हमेशा रहेंगी।
 
उन्होंने कहा कि राहुल केंद्र और राज्य स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हाल में उन्होंने उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में रैली का आयोजन किया। वे देशभर के लोगों से मिल रहे हैं। पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उपराज्यपाल किरण बेदी के साथ उनके कोई मतभेद नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा कि मेरे और उपराज्यपाल के बीच कोई मतभेद नहीं हैं। संविधान में स्पष्ट तौर पर उपराज्यपाल और कैबिनेट के अधिकारों के बारे में वर्णन है। संविधान के मुताबिक काम हो रहा है। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं। 
 
लक्ष्यभेदी हमले के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब सेना ने इस तरह की कार्रवाई की हो। संप्रग सरकार के कार्यकाल में भी ऐसा हुआ है। ऐसे मुद्दों पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार सैन्य कार्रवाई से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यू ट्यूब पर समय बिताकर भी बन सकते हैं विज्ञान के जानकार