Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी की आंखों में आंसू, क्या बोला हाथरस हादसे का पीड़ित?

हमें फॉलो करें rahul in hathras

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (12:27 IST)
Rahul in Hathras : हाथरस में भगदड़ में 123 लोगों की मौत के बाद तीसरे दिन भी दुख और मातम का माहौल है। जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। ALSO READ: हाथरस हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, सरकार से की यह मांग
 
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें हाथरस हादसे के पीड़ित ने कहा कि राहुल जी ने हमारी बात सुनीं, उनकी आंखों में आंसू थे। उसने कहा कि नेता ऐसा ही होना चाहिए, जो पीड़ितों से मिले, उनके बारे में सोचे।
 
जब एक मृतक के परिवार के सदस्य मोनू से संवाददाताओं ने पूछा कि राहुल गांधी ने उनसे क्या बातचीत की, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमसे पूछा कि यह घटना कैसे हुई? आपके परिवार के कितने लोग मारे गए हैं? उन्होंने यह भी कहा कि वह (हमारी) मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे, और सरकार से बात करेंगे क्योंकि उनकी पार्टी सत्ता में नहीं है।
 
अपनी भाभी को खोने वाली एक अन्य महिला ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी ने हमसे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमारी मदद करेगी, और हमें मदद का आश्वासन दिया।
 
राहुल गांधी ने पीड़ितों से मुलाकात के बाद कहा कि बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है, वे दुखी हैं। पीड़ित परिवारों ने कहा कि प्रशासन की कमी थी। कार्यक्रम में जिस हिसाब का पुलिस बंदोबस्त होना चाहिए था, वो नहीं था। उन्होंने इन परिवारों को सही मुआवजे की भी मांग की। उन्होंने कहा कि ये लोग गरीब परिवार से हैं, मुश्किल समय है इनके लिए। 
 
हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों का ढांढस बांधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि खुद को अकेला न समझें। इन कठिन परिस्थितियों में पूरा कांग्रेस परिवार आपके साथ खड़ा है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Excise Scam : CM केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, अ‍ब इस तारीख को होगी मामले की अगली सुनवाई