Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगाई रोकने में मोदी सरकार नाकामयाब : राहुल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
गाजियाबाद , शनिवार, 11 जून 2016 (15:06 IST)
गाजियाबाद (उप्र)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कड़ा हमला करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि महंगाई रोकने के वादे के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार 2 साल में भी जनता को इससे राहत देने में असफल रही है।
 
गांधी ने कहा कि मोदी इस वादे के साथ सत्ता में आए थे कि महंगाई कम की जाएगी लेकिन उसके 2 साल के कार्यकाल में महंगाई घटने की बजाए लगातार बढ़ रही है। अब महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है और उनकी पार्टी इसके खिलाफ लड़ाई रोकने वाली नहीं है। महंगाई आम जनता के लिए बड़ा संकट है और उनकी पार्टी इसके विरुद्ध लड़ाई जारी रखेगी। 
 
उन्होंने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम लगातार घट रहे हैं लेकिन हमारे यहां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने के दौरान झुलसी एक महिला कार्यकर्ता मीनादेवी के घर पर उनसे मिलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टॉपर्स फर्जीवाड़ा के मास्टरमाइंड बच्चा राय ने किया समर्पण