Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी का कटाक्ष, 'मेक इन इंडिया' अब 'बाय फ्रॉम चाइना' हो गया है

Advertiesment
हमें फॉलो करें राहुल गांधी का कटाक्ष, 'मेक इन इंडिया' अब 'बाय फ्रॉम चाइना' हो गया है
, सोमवार, 4 नवंबर 2019 (19:59 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने क्षेत्रीय समग्र आर्थिक समझौते (आरईसीपी) को लेकर सोमवार को मोदी सरकार पर यह कहते हुए कटाक्ष किया कि 'मेक इन इंडिया' अब 'बाय फ्रॉम चाइना' (चीन से खरीदो) हो गया है।
 
राहुल ने आरईसीपी से जुड़ी एक खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि आरईसीपी से भारत में सस्ते सामान की बाढ़ आ जाएगी जिससे लाखों नौकरियां चली जाएंगी और अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचेगा।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'मेक इन इंडिया' अब 'बाय फ्रॉम चाइना' बन गया है। हर साल हम प्रति भारतीय के लिए 6,000 रुपए की वस्तुओं का आयात करते हैं। 2014 के बाद से आयात में 100 फीसदी का इजाफा हुआ है। राहुल ने दावा किया कि आरईसीपी से भारत में सस्ते सामान की बाढ़ आ जाएगी जिससे लाखों नौकरियां चली जाएंगी और अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रक्षामंत्री का बड़ा बयान, रक्षा क्षेत्र में भागीदारी के लिए खुले हैं भारत के दरवाजे