Publish Date: Thu, 29 Mar 2018 (11:16 IST)
Updated Date: Thu, 29 Mar 2018 (11:21 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि हर चीज में लीक है, चौकीदार वीक है।
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि कितने लीक? डेटा लीक, आधार लीक, चुनाव की तारीखे लीक, सीबीएसई पेपर्स लीक। हर चीज में लीक है, चौकीदार वीक है।
इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर मोदी ऐप पर सवाल खड़े कर खुद को नरेंद्र मोदी बताया था। उन्होंने लिखा था, 'मैं नरेंद्र मोदी हूं और मेरी ऐप को डाउनलोड करने वालों का डेटा में अमेरिका में अपने दोस्त को देता हूं।'