Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल ने कसा तंज, पंक्चर हो गई सपा की साइकल

Advertiesment
हमें फॉलो करें राहुल ने कसा तंज, पंक्चर हो गई सपा की साइकल
आजमगढ़ , रविवार, 11 सितम्बर 2016 (16:05 IST)
आजमगढ़। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बसपा के हाथी को धन खाने वाला और सपा की साइकल को फंसी तथा पंक्चर बताते हुए तकदीर बदलने के लिए जनता से हाथ का साथ देने को कहा।
 
राहुल ने अपनी 'किसान यात्रा' के 6ठे दिन यहां आयोजित जनसभा में कहा कि हाथी (बसपा का चुनाव निशान) सब पैसा खा गया। हाथी को आपने (जनता) मारकर भगा दिया, फिर आप साइकल लाए। अब साइकल 5 साल से फंसी हुई है, वह हिल नहीं रही है। उसका टायर पंक्चर है। 
 
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि साइकल राशनकार्ड नहीं बनवा पा रही है, अब हाथ (कांग्रेस का चुनाव चिहन) के बारे में सोचिए। फिर देखिए कि हम राशन के लिए क्या करते हैं, किसानों के लिए क्या करते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दोस्ती की ख्वाहिश जाहिर किए जाने के बाद राहुल ने सपा पर पहली बार ऐसा हमला किया है। 
 
अखिलेश ने पिछले दिनों राहुल को बहुत अच्छा लड़का बताते हुए कहा था कि उन्हें ज्यादा समय तक उत्तरप्रदेश में रहना चाहिए। अगर ऐसा होगा तो उनसे उनकी दोस्ती हो जाएगी। हालांकि अखिलेश ने स्पष्ट किया था कि दो अच्छे लोगों के बीच दोस्ती में सियासत नहीं ढूंढी जानी चाहिए।
 
राहुल उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोलने के लिए 1 महीने की 'किसान यात्रा' पर निकले हैं। सूबे में कांग्रेस 27 साल से सत्ता से दूर है।
 
राहुल अपनी यात्रा के दौरान खासतौर से केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए जनता को उसकी वादाखिलाफी की याद दिला रहे हैं। वे किसानों को लेकर मोदी की नीतियों से लेकर उनकी विदेश यात्राओं तक पर तंज कर रहे हैं। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजय माल्या की संपत्तियों की कुर्की करेगा ईडी