Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की कवायद तेज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (16:38 IST)
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस ने मंगलवार को राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
 
कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसका प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।
 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का अधिकार पार्टी के नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को सौंपने का एक प्रस्ताव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने रखा, जिसका भी प्रतिनिधियों ने समर्थन किया।
 
इसी तरह प्रदेश प्रतिनिधियों ने कांग्रेस के प्रतिनिधियों की नियुक्ति का अधिकार भी पार्टी आलाकमान को सौंपने का प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला एवं कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश सहित 400 प्रतिनिधि उपस्थित थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'बेटी बचाओ' से 'बेटा बचाओ' में बदल गई सरकार: राहुल गांधी